फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा जिले के मच्छिल में हिमस्खलन में फंसा युवक, जिंदगी बचाने के लिए सेना ने चलाया रेस्क्यू

Sat, 18 Feb 2023 11:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा

सार

सेना और पुलिस ने युवक की जान बचाने के लिए बड़ा बचाव अभियान शुरू किया। इसमें एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम और प्रशिक्षित कुत्ते को भी इसमें शामिल किया। 
 
विज्ञापन
कुपवाड़ा में चला रेस्क्यू - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में 26 वर्षीय युवक हिमस्खलन की चपेट में आ गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिंगबाला निवासी एजाज अहमद तांत्रे अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार दोपहर कुलबुग से घर जा रहा था।

विज्ञापन


इस बीच हिमस्खलन होने से वह इसमें दब गया जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई। सेना के गश्ती दल को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

मौके की स्थिति को देखते हुए सेना के विशेष दस्ते, पुलिस और चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर पूरे इलाके में खोज अभियान शुरू किया। सेना ने ऑपरेशन में एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम और प्रशिक्षित कुत्ते को भी इसमें शामिल किया।
विज्ञापन


चार घंटे तक चले अभियान के बाद एजाज को बरामद किय गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। कानूनी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें