फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आठवें पेनकैक सिलाट फेडरेशन कप का ओवरऑल विजेता बना जम्मू-कश्मीर

विज्ञापन
पेनकैक सिलाट प्रतियोगिता में विजेता जम्मू-कश्मीर की टीम
विज्ञापन
जम्मू। आठवें पेनकैक सिलाट फेडरेशन कप में जम्मू-कश्मीर ओवरऑल चैंपियन रहा। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह में आयोजित इस कप का आयोजन लद्दाख पेनकैक सिलाट एसोसिएशन ने किया था। इसमें 18 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों से 454 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता लद्दाख की पहली राष्ट्रीय स्तर की मार्शल आर्ट प्रतियोगिता थी। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी शानदार खेल दिखाते हुए ओवरऑल चैंपियन बने। दूसरे स्थान पर हरियाणा और तीसरे पर मेजबान लद्दाख रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विक्रम सिंह मलिक मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए लद्दाख पेनकैक सिलाट एसोसिएशन की प्रशंसा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें