फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर मौसम: गुलमर्ग से ठंडा रहा श्रीनगर का तापमान पहुंचा -3.2 डिग्री, कारगिल में माइनस 11.6 डिग्री दर्ज

Fri, 16 Dec 2022 02:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर में शीतलहर के बीच रात को जनजीवन प्रभावित है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में पारा गिरा है। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन
पुंछ स्थित मुगल रोड़ से बर्फ हटाई गई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। राजधानी श्रीनगर बुधवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग से भी ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कश्मीर में शीतलहर के बीच रात को जनजीवन प्रभावित है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में पारा गिरा है। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। 

कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर चल रहा है, लेकिन रात्रि में ठंड बढ़ी है। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.6, कुपवाड़ा में माइनस 3.2, काजीकुंड में माइनस 3.6, कोकरनाग में माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जम्मू में दिन का तापमान 22.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम पारा 3.8, बटोत में 5.2, कटड़ा में 7.5, भद्रवाह में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बीत लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 और कारगिल में माइनस 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें