जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती सकती है। शहर जम्मू की बात करें तो रविवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को जम्मू में दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 76 रहने से गर्मी का अधिक अहसास हुआ। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.5 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में तापमान 29.0, बटोत में 27.3, कटड़ा में 28.0 और भद्रवाह में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।