फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: बारिश से तापमान में गिरावट, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा जम्मू कश्मीर का मौसम

Sun, 07 Jul 2024 05:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार, आठ से 10 जुलाई तक जम्मू संभाग के छिटपुट स्थानों और कश्मीर घाटी में अलग-अलग जगहों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। 11 से 13 जुलाई को छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
जम्मू में बारिश (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में रविवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। संभाग के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश के चलते तापमान में कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले उमस ने भी कम परेशान किया। कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। आमतौर पर बादल छाए रहे। रियासी में सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद दोपहर को धूप खिली। शाम में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार, आठ से 10 जुलाई तक जम्मू संभाग के छिटपुट स्थानों और कश्मीर घाटी में अलग-अलग जगहों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। 11 से 13 जुलाई को छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है।

जम्मू में रविवार को ज्दातार तापमान 35.4 डिग्री, कटड़ा में 28.8, बनिहाल में 25.8, भद्रवाह में 32.3, कठुआ में 31.6, बटोत में 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, श्रीनगर में 29.7, काजीगुंड में 29.0, पहलगाम में 24.1, कुपवाड़ा में 30.4, गुलमर्ग में 20.0, लेह में 18 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जम्मू न्यूनतम तापमान 24.6, कटड़ा में 23.4, बनिहाल में 15.4, भद्रवाह में 17.6, कठुआ में 24.6, बटोत में 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, श्रीनगर में 17.7, काजीगुंड में 14.8, पहलगाम में 10.6, कुपवाड़ा में 14.2, गुलमर्ग में 9.0, लेह में 7.4 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें