राजोरी में आसमानी बिजली गिरने से व्यक्ति घायल, पचास मवेशियों की मौत
राजोरी जिले के थानामंडी सब डिवीजन इलाके में एक घर में बिजली गिरने से व्यक्ति घायल हो गया, जबकि लगभग पचास मवेशियों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि थानामंडी के बारी बेहक इलाके में एक ढोक (मौसमी घर) में बिजली गिर गई। इससे तीन खानाबदोश परिवारों को नुकसान हुआ है। उनके लगभग पचास मवेशी मार गए हैं। घटना में गंभीर मुगलन निवासी मोहम्मद जुनैद घायल हो गया।