फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-श्रीनगर NH पर सिंगल-वे ट्रैफिक शुरू, कल से नौ सितंबर तक बारिश के आसार

Mon, 05 Sep 2022 03:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-श्रीनगर हाईवे एक तरफ से आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। मार्ग पर सैकड़ों वाहन दोनों तरफ फंसे हुए हैं, जिन्हें अब एक तरफ से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश से भूस्खलन होने पर रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया था, जिसे अब एक तरफ से आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। मार्ग पर सैकड़ों वाहन दोनों तरफ फंसे हुए हैं, जिन्हें अब एक तरफ से निकाला जा रहा है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार छह से नौ सितंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में सामान्य से भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


जम्मू जिले में रविवार सुबह भी बारिश हुई। बटोत, भद्रवाह और कटड़ा में भी बारिश मौसम बदल गया। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू के बाद उधमपुर जिले में सर्वाधिक 92.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। कठुआ में सुबह साढ़े आठ बजे तक 42 एमएम बारिश हो चुकी थी। उधर, कश्मीर घाटी के पहलगाम में भी पानी बरसा। मौसम में हुए बदलाव से कई जिलों में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड हुआ है।

जम्मू जिले में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। यहां पर अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। कटड़ा में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें