Jammu Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
कल जम्मू में भारी बारिश की चेतावनी, 9 तक बिगड़ा रहेगा मौसम
जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में शनिवार को भारी बारिश की हो सकती है। वहीं, कश्मीर में कई क्षेत्रों में भी बादल बरसेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, बिगड़े मौसम के चलते श्री अमरनाथ यात्रा प्रभावित हो सकती है। प्रदेश में 9 जुलाई तक मौसम बिगड़ा रहेगा।