फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: साफ मौसम के बीच फिर तपिश का अहसास, आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

Wed, 28 Jun 2023 11:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बुधवार को कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में लगभग मौसम के साफ रहने से तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : गुलशन उधम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से फिर तपिश का अहसास हुआ है। हालांकि बीते सोमवार को हुई बारिश से अभी भीषण गर्मी से राहत बनी हुई है। लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में लगभग मौसम के साफ रहने से तापमान में वृद्धि होगी। बुधवार को कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को तीखी धूप के बीच तपिश का अहसास हुआ। हालांकि भीषण गर्मी से राहत रही। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री गिरकर 35.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 28.0, बटोत में 27.1, कटड़ा में 31.8 और भद्रवाह में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से तपिश बढ़ी है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 30.2, पहलगाम में 25.8 और गुलमर्ग में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें