फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में फिर छाए बादल, आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

Fri, 03 May 2024 11:59 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, तीन मई की शाम से मौसम बदलने के आसार हैं। इसमें चार मई तक कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद छह और सात मई को भी कुछ हिस्सों में बादल बरस सकते हैं।
विज्ञापन
जम्मू शहर - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को एक बार फिर हल्की धूप के बीच बादल छा गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, तीन मई की शाम से मौसम बदलने के आसार हैं। इसमें चार मई तक कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद छह और सात मई को भी कुछ हिस्सों में बादल बरस सकते हैं। दो दिन मौसम के शुष्क रहने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन


शहर जम्मू, कठुआ, उधमपुर, सांबा में भी बादल छाए हुए हैं। उधर, कश्मीर घाटी के श्रीनगर, गुलमर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। घाटी में ठंड का अहसास बना हुआ है। कई इलाकों में ठंड से बचने के लिए अभी भी आग या गर्मी हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन

अनंतनाग - फोटो : अर्शिद मीर
एनएच 44 पर आवाजाही जारी, मुगल और एसएसजी रोड बंद

जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच 44) पर छोटे वाहनों के लिए यातायात जारी है। जिला रामबन में नाशरी और बनिहाल के पास सड़क खराब होने से वाहन कम गति से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को लाइन अनुशासन का पालन करने को कहा है। वहीं, जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाला मुगल रोड अभी भी बंद है। उधर, श्रीनगर-लेह (एसएसजी) रोड भी ठप है। इन मार्गों को बहाल करने के लिए कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें