फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather : मौसम ने बदली करवट, कश्मीर घाटी में बर्फबारी और जम्मू में कोहरे से बढ़ी ठंड

Mon, 03 Feb 2025 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर में बर्फबारी होने और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ने से ठंड बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 10 फरवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है। श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।
विज्ञापन
file pic - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। कश्मीर में बर्फबारी होने और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ने से ठंड बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 10 फरवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है। श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।

विज्ञापन


चार और पांच फरवरी को बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। छह और आठ फरवरी तक बादल छाए रहने और शुष्क मौसम की संभावना है। नौ और दस फरवरी को भी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसी बीच संबंधित विभाग ने कश्मीर के सोनमर्ग में सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

बीते कुछ दिनों से जम्मू में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचे से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन मौसम के करवट बदलने से रात को ठंड बढ़ गई है। जम्मू के मैदानी इलाकों में शनिवार देर रात को कोहरा छा गया था, जो रविवार सुबह आठ बजे तक रहा। जम्मू संभाग के सांबा और कठुआ जिलों में भी कोहरे का असर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें