फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather : आज से रविवार तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार, बाढ़ और बादल फटने का भी खतरा

Fri, 16 Aug 2024 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

खराब मौसम में संभावित स्थानों पर बाढ, बादल फटने, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा है। 
विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश file - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 16 से 18 अगस्त के बीच कुछ हिस्सों में यलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की आशंका जताई है। खराब मौसम में संभावित स्थानों पर बाढ, बादल फटने, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा है। 

विज्ञापन


कश्मीर में लगातार शुष्क मौसम रहने से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर और कुपवाड़ा में तीन-तीन साल बाद गर्म दिन बीता। काजीगुंड में दिन का तापमान आलटाइम रिकार्ड के पास पहुंच गया है। जम्मू के कई हिस्सों में बारिश हुई, मगर उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है।

राजधानी श्रीनगर में गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर रखा है। बुधवार को यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 17 अगस्त 2020 को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीनगर में लगातार जम्मू से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। इसी तरह कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री चढ़कर 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 17 अगस्त 2020 को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस था। 
विज्ञापन


काजीगुंड में 11 अगस्त 1990 को आलटाइम अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को यहां पारा सामान्य से 6.7 डिग्री चढ़कर 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में पिछले चौबीस घंटे में 132.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। यहां धुंध और खराब मौसम के कारण नियमित रूप से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें