फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते में निपटने के बाद मैच में लौटा जेएंडके

Tue, 06 Jan 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी में अपने पांचवें मैच में जम्मू कश्मीर की टीम ने कर्नाटक के खिलाफ खेलते हुए पहली पारी में 160 रन बनाए। सस्ते में सिमटने के बाद राज्य की टीम ने मैच में वापसी करते हुए कर्नाटक के भी 123 रनों पर पांच विकेट गिरा दिए।
विज्ञापन


पहले दिन के खेल में ही 15 विकेट गिरे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेएंडके की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े, लेकिन जल्द ही ओपनर आदिल ऋषि 18 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

तीसरे नंबर पर आए आदित्य प्रताप भी कुछ खास नहीं कर पाए और स्टुअर्ट बिन्नी की गेंद पर तीन रनों के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट हो गए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले चौथे नंबर के बल्लेबाज इयान चौहान ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 31 रनों पर आउट हो गए। कप्तान परवेज रसूल ने भी अच्छी शुरुआत की और 39 रनों का योगदान दिया, लेकिन अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके।
विज्ञापन


इसके बाद खेलने आए बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया। हरदीप सिंह 15, पारस शर्मा 4, राम दयाल 6, सैमुल्लाग बेग एक, मोहम्मद मुदस्सिर एक रन पर आउट हो गए। कर्नाटक की तरफ से विनय कुमार ने चार विकेट लिए, मिथुन ए ने 2, अरविंद श्रीनाथ ने 1, स्टुअर्ट बिन्नी ने तीन विकेट लिए।

सस्ते में सिमटने के बाद जम्मू कश्मीर के गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराई। कर्नाटक की तरफ से खेलने आए सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल और करुण नायर को तेज गेंदबाज रामदयाल ने 3 और 2 के निजी स्कोर पर चलते किया। तीसरे नंबर पर खेलने आए कुनाल कपूर 23 को मोहम्मद मुदस्सिर ने अपना शिकार बनाया।

चौथे नंबर पर आए मनीश पांडे ने 33 रन बनाए और उन्हें भी मुदस्सिर ने अपना शिकार बनाया। स्टुअर्ट बिन्नी को भी मुदस्सिर ने अपना शिकार बनाया। दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने पहली पारी में 123 रन बनाकर अपने पांच विकेट खो दिए। रोबिन उथप्पा 37 और सीएम गौतम 14 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें