वेद प्रकाश वर्मा को गांधी ग्लोबल फैमिली की गांधी नगर और शास्त्री नगर इकाइयों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र में गांधी ग्लोबल फैमिली, जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष पद्मश्री एसपी वर्मा ने उम्मीद जताई इनके शामिल होने से राज्य में गांधीवादी आंदोलन को मजबूती मिलेगी। वेद प्रकाश वर्मा को अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाने और जीजीएफ की गतिविधियों के आयोजन के लिए समितियां गठित करने के लिए अधिकृत किया गया है। बता दें कि गांधी ग्लोबल फॅमिली संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता प्राप्त गांधीवादी संगठन है।