फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजोरी के मुरादपुर में दिखे संदिग्ध, वीडीसी गार्ड ने की फायरिंग, ढांगरी हमले के बाद अलर्ट जारी

Mon, 09 Jan 2023 08:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
विज्ञापन
किश्तवाड़ में तलाशी अभियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

राजोरी के मुरादपुर में संदिग्ध दिखने के बाद वीडीसी गार्ड ने की हवाई फायरिंग की। ढांगरी आतंकी हमले के बाद सभी गांवों में अलर्ट जारी है। उधर, आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। रविवार को जीएमसी जम्मू में उपचाराधीन एक और युवक ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की फायरिंग में घायल 20 साल के प्रिंस शर्मा का जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में उपचार चल रहा था। गंभीर रूप से घायल प्रिंस ने यहां दम तोड़ दिया। उसे एक जनवरी को ढांगरी में आतंकी हमले में घायल होने के बाद विशेष उपचार के लिए जम्मू शिफ्ट किया गया था।

गांव में हुए हमलों में प्रिंस शर्मा के बड़े भाई दीपक कुमार समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। एक जनवरी को आतंकियों की फायरिंग में चार लोगों की जान चली गई थी, जबकि दूसरी सुबह आईईडी विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें