फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव के बीच श्रीनगर में फीका मतदान, उधमपुर में खूब बरसे वोट, दोनों सीटों पर 45.7 प्रतिशत मतदान

Fri, 19 Apr 2019 12:09 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर /श्रीनगर
विज्ञापन
मतदान के लिए भारी संख्या में पोलिंग बूथ पहुंच रहे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रियासत की दो सीटों श्रीनगर व उधमपुर डोडा के लिए दूसरे चरण में वीरवार को मतदान हुआ। अलगाववादियों के बहिष्कार के आह्वान के बावजूद श्रीनगर में पथराव की घटनाओं के बीच फीका मतदान रहा तो उधमपुर सीट पर खूब वोट बरसे। श्रीनगर में 14.1 व उधमपुर में 70.2 प्रतिशत वोट पड़े। दोनों सीटों पर कुल 45.7 फीसदी लोगों ने मतदान किया। घाटी के साथ ही उधमपुर सीट पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। उधमपुर सीट के किश्तवाड़ व भद्रवाह में सुरक्षा बलों की खास नजर रही।

विज्ञापन


श्रीनगर सीट के लिए बडगाम जिले में कुछ पोलिंग बूथों पर पथराव की घटनाएं हुईं। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई। चाडूरा में दो गुटों के बीच भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। अलगाववादियों के बहिष्कार की कॉल के बाद भी घाटी में मतदाता घरों से निकले। हालांकि, श्रीनगर में कम संख्या में मतदाता निकले, लेकिन दो अन्य जिले बडगाम व गांदरबल में मतदान के प्रति उत्साह रहा। उधमपुर सीट पर कई दुल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंचे। कठुआ में मिडिल स्कूल शेरपुर बूथ के बाहर बसपा व भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। दोनों ही सीटों पर आधा दर्जन से अधिक ईवीएम बदले गए। शाम पांच बजे तक रियासत में वोटिंग प्रतिशत 43.3 प्रतिशत रहा।

उधमपुर में चली दिव्यांग एक्सप्रेस चली
उधमपुर में रिकॉर्ड 74.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2014 की तुलना में इस बार चार प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। टाउन हाल में विस्थापित मतदान केंद्र में कुल 75 में 40 मतदाताओं ने मतदान किया। महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान केंद्रों में पहुंचीं। उधर नवविवाहित जोड़ों ने विदाई के तुरंत बाद मतदान कर नई मिसाल कायम की। इन जोड़ों का कहना था कि जिस प्रकार शादी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, उसी तरह मतदान भी बहुत जरूरी है। पंचैरी के आसपास क्षेत्रों से मतदान करने के लिए पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे कई ग्रामीणों को नदी नालों को पार करना पड़ा। प्रत्येक मतदान केंद्र में प्रशासन ने एक व्हील चेयर व दिव्यांग दूत नियुक्त किया था। इसके अलावा विशेष तौर दिव्यांग एक्सप्रेस की भी व्यवस्था की थी। तलवाड़ा कॉलोनी में रहने वाले विस्थापित वीरवार को आम चुनावों में अपने अपने वोट का प्रयोग करने से वंचित रहे। मतदान करने को जाने के लिए प्रशासन ने विस्थापितों को वाहन की सुविधा को उपलब्ध नहीं करवाया। इस पर उन्होंने रोष जताया है। उधमपुर जिले के चार-अलग अलग स्थानों पर चार ईवीएम में तकनीकी खराबी आई, जिसके बाद कुछ समय के लिए चुनाव प्रक्रिया बंद रही। इसके बाद तुरंत तकनीकी खामी को दूर कर ईवीएम को शुरू कर दिया गया। किश्तवाड़ जिले में सुबह के समय त्रिगाम व कई अन्य जगहों से ईवीएम खराब होने की सूचना मिली जिन्हें तुरंत बदल दिया गया। रामबन, डोडा और रियासी जिले में लोगों ने उत्साह के साथ वोट डाले।
विज्ञापन


कठुआ में ईवीएम में गड़बड़ी से मतदान प्रभावित
कठुआ में कई जगह से ईवीएम को लेकर दिक्कत आईं। इससे बनी के तीन पोलिंग स्टेशनों पर दो और लखनपुर के डोमार में लगभग एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित हीरानगर सेक्टर के ग्रामीणों में सुबह से ही मतदान को लेकर जोश दिखा। दोपहर बाद तक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का मेला लगा रहा। खामोश मतदाताओं ने ईवीएम का बटन दबाकर आतंकवाद और पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब दिया।
 

विज्ञापन

भाजपा का ही बटन दबने पर हंगामा

हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग स्टेशन पर उस समय मतदाओं ने हंगामा कर दिया जब ईवीएम ने सही से काम करना बंद कर दिया। मतदाताओं ने बताया कि ईवीएम पर किसी भी बटन को दबाने पर वोट भाजपा को ही जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसे पोलिंग स्टाफ के सदस्यों ने भी माना जब उनसे शिकायत की गई। लेकिन अचरज की बात यह रही कि स्टाफ सदस्यों ने आधी पोलिंग होने तक ईवीएम को ठीक नहीं किया। जब हंगामा हुआ तो ईवीएम को बंद कर दिया गया और करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। उधर, कठुआ स्थित मिडिल स्कूल शेरपुर में बने पोलिंग स्टेशन 65/79 ईवीएम को लेकर बीएसपी और भाजपा के समर्थकों में बहस हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। किसी तरीके से लोगों ने दोनों को पीछे हटाया।                          

उधमपुर सीट
किश्तवाड़ 66.2
डोडा 64.1
रामबन 59.5
रियासी 72.7
उधमपुर 74.8
कठुआ 74.0

श्रीनगर
गांदरबल 17.6
श्रीनगर 7.7
बडगाम 21.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें