फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: खराब सड़क की मार, कीचड़ में फंसा ऑटो, बीच राह युवक ने तोड़ा दम

Wed, 12 Dec 2018 12:42 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
खराब सड़क होने के चलते हार्ट अटैक के मरीज को कंधे पर लादकर ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  • घर से कंधे पर लादकर आधा किमी पैदल मुख्य सड़क पर पहुंचे परिवार वाले

  • सड़क ठीक होती तो समय से अस्पताल पहुंच सकता था बीमार युवक 

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक युवक को दिल का दौरा पड़ा और समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने में देरी इसलिए हुई क्योंकि शहर के साथ लगता मियां बाग-अपर स्याल मार्ग बारिश के बाद कीचड़ से भर गया था, और मरीज को ले जाने के लिए बुलाया गया ऑटो उसमें फंस गया। परिवार वाले मरीज को कंधे पर लादकर मुख्य सड़क तक पहुंचे और वहां से अस्पताल। अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि गुग्गी नाम के युवक को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दिल का दौरा पड़ा। इस पर परिवार के सदस्यों ने आटो मंगाया। जब आटो मियां बाग से अपर स्याल मार्ग पर पहुंचा, तो कीचड़ में फंस गया। पूरे मार्ग पर कीचड़ इतना ज्यादा था कि आटो आगे नहीं बढ़ सका।

काफी इंतजार के बाद भी जब आटो नहीं पहुंचा, तो परिवार के सदस्य युवक को कंधे पर उठाकर करीब आधा किलोमीटर तक पैदल चलकर एयरफोर्स की तरफ जाने वाले मार्ग पर पहुंचे। यहां से आटो के जरिये जिला अस्पताल पहुंचे। इस बीच लगभग एक घंटे का समय लग गया। अस्पताल में उपचार के कुछ समय बाद युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


13 साल पहले बनी थी सड़क, एक बार भी नहीं पड़ा तारकोल
घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में पीडब्ल्यूडी व प्रशासन के प्रति काफी रोष है। उनका कहना था कि तेरह साल पहले बनाई गई इस सड़क पर एक बार भी तारकोल नहीं डाला गया, जब भी पीडब्ल्यूडी से सड़क पर तारकोल डालने की मांग की, विभाग ने फंड नहीं होने की बात कही।  
विज्ञापन

तारकोल डालने के बजाय डाल दी मिट्टी

खस्ताहाल सड़क - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी पवन सिंह ने बताया कि मार्ग पर तारकोल नहीं डाला गया है। कई बार तारकोल डालने की मांग प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने रखा। रविवार को पीडब्ल्यूडी की तरफ से मार्ग पर मिट्टी डलवा दी गई। सोमवार को जब बारिश हुई तो मार्ग पर कीचड़ हो गया। इससे परेशानी और बढ़ गई। युवक को समय से अस्पताल भी नहीं पहुंचा सके। अब सभी स्थानीय नागरिक पीडब्ल्यूडी के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें