फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ के बगयालदरा में नशीले पदार्थ के दो पैकेट बरामद, पुलिस कर रही जांच

Sun, 18 Feb 2024 05:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

नियंत्रण रेखा पर स्थित बगयालदरा क्षेत्र में शनिवार देर शाम सेना और एसओजी के तलाशी अभियान के दौरान दो संदिग्ध पैकेट मिले। इनकी जांच की गई तो ढाई किलो नशीली वस्तु मिली।
विज्ञापन
पुंछ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित बगयालदरा क्षेत्र में शनिवार देर शाम सेना और एसओजी के तलाशी अभियान के दौरान दो संदिग्ध पैकेट मिले। इनकी जांच की गई तो ढाई किलो नशीली वस्तु मिली। सुरक्षाबलों ने मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक लैब की टीम को घटनास्थल पर बुलाया, ताकि नशीली वस्तु की जांच की जाए।

विज्ञापन


बता दें, पाकिस्तान की तरफ से बगयालदरा में नशीली वस्तुएं इस पार भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसे हर बार भारतीय सेना एवं सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम किया जाता है। 2023 में सुरक्षाबलों ने बगयालदरा में 150 किलोग्राम से अधिक नशीली वस्तुएं बरामद की थीं। नारको टेररिज्म से जुड़े कई लोगों को दबोचा भी गया है। इनमें से आधा दर्जन से अधिक आरोपी जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें