फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: वाहन चालक कर रहे किराया बढ़ाने की मांग, लोग ले रहे घोड़ा गाड़ी का सहारा

Mon, 01 Oct 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
हड़ताल के चलते लोगों ने लिया घोड़ा गाड़ी का सहारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किराया बढ़ाने की मांग पर सोमवार को ट्रांसपोर्टरों ने पूरी रियासत में चक्का जाम रखा। लखनपुर से लेकर लेह तक करीब दो लाख वाहनों के पहिए थमे रहे। किसी तरह का यात्री वाहन और ट्रकों की माल ढुलाई वाले वाहन सड़कों पर नहीं उतरे। ट्रांसपोर्टरों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में एक रैली निकाल प्रदर्शन भी किया। सरकार को अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि किराया नहीं बढ़ा तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। इसके साथ ही प्रदेश में लोगों घोड़ा गाड़ी का सहारा भी लेते नजर आए।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन टी एस वजीर ने कहा कि ट्रांसपोर्टर इस काबिल नहीं बचे कि अपने वाहनों को सड़कों पर उतार सकें। सरकार उन्हें बार बार सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। सोमवार को शहर में मिनी बस, बसें, आटो, टूरिस्ट टैक्सी आदि बंद रहीं।

वजीर ने साफ किया कि अगर आने वाले समय में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे। क्योंकि इसके सिवा कोई दूसरा चारा नहीं है। ट्रांसपोर्टर दो चार दिन में फिर से बैठक करेंगे। तब तक सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई तो ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही किराया बढ़ाया गया था, लेकिन तब डीजल के दाम 68 रुपये प्रति लीटर था और अब 76 रुपये लीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को हुई परेशानी

- फोटो : अमर उजाला
शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को हड़ताल की वजह से खासी परेशानी हुई। बाहर से आने वाले यात्री अपने गंतव्य तक लिफ्ट मांग कर पहुंचे। सुबह नौकरी पेशा पर जाने वाले लोगों को भी लिफ्ट मांगनी पड़ी। दिनभर शहर के अन्य चौक चौराहों पर भी लिफ्ट प्लीज का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें