फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बॉर्डर बटालियन की परीक्षा में नकल करते तीन मुन्नाभाई पकड़े, पुंछ में दोस्त की जगह दे रहा था पेपर

Thu, 27 Oct 2022 01:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग के उम्मीदवारों के लिए जम्मू जिले और कश्मीर संभाग के लिए श्रीनगर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। गांधीनगर के शास्त्री नगर कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए केंद्र पर रामगढ़ का रहने वाला गुरप्रीत सिंह मोबाइल छुपाकर पेपर कर रहा था।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पुलिस की बॉर्डर बटालियन के 1400 पदों पर हुई लिखित परीक्षा में बुधवार को हजारों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। जम्मू और श्रीनगर जिले में 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हालांकि जम्मू के तीन केंद्रों पर नकल करते तीन उम्मीदवारों को पकड़ा गया है। इनके खिलाफ पक्का डंगा और गांधी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि जम्मू, सांबा, कठुआ, राजोरी, पुंछ,  कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला जिलों के लिए यह भर्ती थी। जम्मू संभाग के उम्मीदवारों के लिए जम्मू जिले और कश्मीर संभाग के लिए श्रीनगर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। गांधीनगर के शास्त्री नगर कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए केंद्र पर रामगढ़ का रहने वाला गुरप्रीत सिंह मोबाइल छुपाकर पेपर कर रहा था।

पुंछ जिले के मेंढर के रहने वाले उम्मीदवार इसरान अली की जगह उसका दोस्त पेपर दे रहा था। इसका पत चलते ही वह परीक्षा केंद्र से फरार हो गया। गांधीनगर पुलिस ने इसरान और गुरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उधर, शहर के पक्का डंगा थाने के अंतर्गत कच्ची छावनी हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा के दौरान नकल करते एक उम्मीदवार को पकड़ा गया। आरएस पुरा के दबलैड़ गांव का रहने वाला संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह ब्लूटुथ लगाकर पेपर कर रहा था। पक्का डंगा थाने में मामला दर्ज किया है। 

तीन साल से था भर्ती का इंतजार

बता दें कि वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के बार्डर जिलों में रहने वाले युवाओं के लिए पुलिस की दो बार्डर बटालियन में 1400 पदों पर भर्ती का एलान किया था। लेकिन कोविड की वजह से यह भर्ती पिछले तीन साल से अटकी हुई थी। अब जाकर इसकी लिखित परीक्षा हुई है। जबकि बाकी की औपचारिकताएं पहले की हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें