फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति खंडित मामला: भगवान शिव का हाथ टूटने से मचा हड़कंप, ठाकुर अंग्रेज सिंह बोले- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Mon, 07 Jul 2025 03:53 PM IST
निकिता गुप्ता रोहित गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क चिनैनी

सार

छोटा मणिमहेश में भगवान शिव की प्रतिमा को खंडित करने की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। चेयरमैन ठाकुर अंग्रेज सिंह ने दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से जांच की अपील की है।
विज्ञापन
भगवान शिव की मूर्ति खंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटा मणिमहेश में भगवान शिव की प्रतिमा को खंडित करने वाले शरारती तत्वों की निशान देही करने की मांग चेयरमैन ठाकुर अंग्रेज सिंह ने उठाई है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रतिमा खंडित करने में शामिल है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए । ठाकुर अंग्रेज सिंह ने बताया कि छोटा मणिमहेश में हर वर्ष अगस्त माह में विशाल मेले का आयोजन होता है, एक सप्ताह तक छोटा मणिमहेश में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, और उनके द्वारा छोटा मणिमहेश में झील में पवित्र स्नान कर भगवान शिव के दर्शन किए जाते हैं ।

विज्ञापन


मेले में जिला ऊधमपुर तथा जिला डोडा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं । उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि छोटा मणिमहेश में कुछ शरारती तत्वों ने प्रतिमा को खंडित किया है, इसके बाद वहां का जायजा लिया गया । उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि इस मामले की पूरी जांच की जाए तथा इसमें जो भी आरोपी शामिल है उसकी निशानदेही की जाए, साथ ही उस पर कड़ी कार्रवाई भी की जानी चाहिए । ताकि आगे से इस तरह की हरकत कोई भी ना कर सके ।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें