फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सुरनकोट के जंगल में बना आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पिस्टल-ग्रेनेड और गोलियां बरामद

Mon, 17 Oct 2022 07:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान सिमलूवाली जंगल में एक पुराना आतंकी ठिकाना मिला, जिसे ध्वस्त करने पर हथियार बरामद किए गए। यह आतंकी ठिकाना कई वर्ष पुराना हो सकता है।
विज्ञापन
सुरनकोट के जंगल से मिले हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरनकोट तहसील के दूर दराज क्षेत्र में सोमवार सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर हथियार और असलहा बरामद किया है। एसओजी, 16 आरआर और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक चीन निर्मित पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन खाली, 4 यूबीजीएल ग्रेनेड, 1 हैंड ग्रेनेड 36 नंबर, चीन निर्मित 3 हैंड ग्रेनेड, एके राइफल की 52 गोलियां, 16 आईईडी बैट्री, 1 बड़ी बैट्री और 1 कॉंबैट बैग शामिल है।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान सिमलूवाली जंगल में एक पुराना आतंकी ठिकाना मिला, जिसे ध्वस्त करने पर उपरोक्त हथियार बरामद किए गए। सूत्रों के अनुसार यह आतंकी ठिकाना कई वर्ष पुराना हो सकता है। जिस दौर में सुरनकोट में आतंकवाद चरम पर था। उस समय आतंकियों ने इस ठिकाने में यह हथियार छिपा रखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें