फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: डिजिटल रूप से कुशल बनेंगे शिक्षक, सीखेंगे कंटेंट तैयार करना

Mon, 07 Nov 2022 05:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

स्कूल शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी रखने वाले जम्मू जिले के 63 शिक्षकों को इसके लिए चिह्नित किया है। 14 और 15 को कार्यशाला रणबीर हायर सेकेंडरी स्कूल परेड में होगी।
विज्ञापन
Teacher - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्कूल शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों को डिजिटल एजुकेशन के गुर सिखाएगा। एडोब की मदद से विभाग यह पहल शुरू कर रहा है। इसमें शिक्षकों को प्रभावी एजुकेशनल वीडियो तैयार करना, संपादन करना, स्क्रिप्ट लेखन, एक्सएल और पीपीटी तैयार करना सहित विभिन्न गुर सिखाए जाएंगे। एडोब 14 और 15 नवंबर को शिक्षकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी रखने वाले जम्मू जिले के 63 शिक्षकों को इसके लिए चिह्नित किया है। 14 और 15 को कार्यशाला रणबीर हायर सेकेंडरी स्कूल परेड में होगी। कुछ समय में ऑनलाइन कक्षाएं ऑफलाइन का विकल्प बनी हैं। ऐसे में शिक्षकों को डिजिटल एजुकेशन की पूरी जानकारी होनी चाहिए। स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. रवि शंकर शर्मा ने आदेश भी जारी किया है। 

डिजिटल क्रिएटिव स्किल्स ऑफ स्कूल टीचर नामक कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल रूप से कुशल बनाना है। इसमें शिक्षकों को प्रभावी एजुकेशन वीडियो तैयार करना सिखाया जाएगा, ताकि डिजिटल रूप में बच्चों के पास अच्छी जानकारी उपलब्ध हो। किसी भी विषय का प्रभावी वीडियो तैयार किया जाएगा, ताकि बच्चे उससे अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सकें। इसके साथ शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। आधुनिक तकनीक से शिक्षक संवाद करना सीखेंगे। वर्तमान समय में शिक्षकों को डिजिटल रूप से विकसित करना समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें