फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: बांदीपोरा में आईईडी विस्फोट मामले में दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, रिमोट नियंत्रित डेटोनेटर बरामद

Mon, 07 Nov 2022 01:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सोपोर

सार

सोपोर पुलिस ने दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास दो अन्य आईईडी भी बरामद की गई हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आतंकियों के बारे में बताते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोपोर पुलिस ने हाल ही में बांदीपोरा जिले के केहनुसा गांव में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइज (आईईडी) विस्फोट मामले में दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से दो रिमोट नियंत्रित आईईडी डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं।  

विज्ञापन


पुलिस ने ट्विटर हैंडल पर किए ट्वीट में लिखा, सोपोर पुलिस ने केहनुसा बांदीपोरा में हाल ही में आईईडी विस्फोट की घटना का पर्दाफाश किया है। केहनुसा बांदीपोरा के इरशाद गनी उर्फ शाहिद और वसीम राजा नामी दो हाइब्रिड आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया गया।

दो रिमोट नियंत्रित आईईडी डेटोनेटर बरामद कर मामला दर्ज कर किया गया। सोपोर के एसएसपी शब्बीर नवाब ने बताया कि एक विशेष सूचना पर सोपोर पुलिस ने वटलब सोपोर के पास नाका लगाया था। इस दौरान नाका पार्टी ने दो लोगों को रुकने के लिए कहा, जो संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूम रहे थे।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और इन लोगों की तलाशी लेने पर एक बैग से 2 रिमोट नियंत्रित आईईडी डेटोनेटर बरामद किए गए।  एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादियों से लगातार पूछताछ करने पर उन्होंने पिछले महीने 27 अक्तूबर को केहनुसा बांदीपोरा में आईईडी विस्फोट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें