फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आरएसपुरा आईबी पर रात में दिखी संदिग्ध लाइट, पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर से रेकी करने की आशंका

Wed, 12 Jul 2023 08:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क (आरएसपुरा) जम्मू

सार

जम्मू संभाग के अतंरराष्ट्रीय सीमा पर हलचल दिखने के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया। पूरे आईबी पर अलर्ट जारी किया गया है। लगातार गश्त जारी है। 
विज्ञापन
सांबा बॉर्डर में गश्त करते बीएसएफ के जवान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध लाइट दिखने पर सुरक्षा बल अलर्ट हो गए। जांच में वह पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर निकला जो घराना पंचायत के गांव अब्दाल में रेकी के मकसद से आया था।

विज्ञापन


जवानों ने रात के बाद सुबह भी आईबी पर  तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पर कुछ भी नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार रात को करीब एक घंटे तक अंतररारष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी क्षेत्र में लाइट चमकती रही। इस पर बीएसएफ ने सीमा पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला।

मंगलवार सुबह के बाद बुधवार को भी पुलिस के साथ तारबंदी के साथ के इलाकों को खंगाला गया। सुरक्षा बल इसे पाकिस्तान क्षेत्र से हेलिकॉप्टर से भारतीय क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की रेकी करने से जोड़कर भी देख रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, इसे लेकर पुलिस व बीएसएफ ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हो सकता है कि पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर रेकी कर रहा हो।

सेना ने राजोरी में वायुसेना के साथ किया हेलिबोर्न अभ्यास

राजोरी में सेना और एयरफोर्स ने हेलिबोर्न ऑपरेशन का अभ्यास किया गया। इसके तहत व्हाइट नाइट कोर के जवानों को घने जंगलों में छिपे आतंकियों को ढेर करने के विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया।

इस दौरान जवानों ने अपाचे हेलिकॉप्टर से झाड़ियों में उतर कर लक्ष्य को ध्वस्त कर दिया। सेना ने वायु सेना के सहयोग से हेलिकॉप्टर के माध्यम से दुश्मन को ढेर करने का अभ्यास किया। इसमें टास्क फोर्स, सैन्य जवान और विशेष बलों के जवान शामिल थे।

इस दौरान उन्हें ऊंचाई से झाड़ियों में उतारा गया। अभ्यास में सेना और वायुसेना के परिवहन और सशस्त्र हेलिकॉप्टर शामिल थे। सैन्य सूत्रों के अनुसार इस अभ्यास के जरिय व्हाइट नाइट कोर और सैन्य जवानों को विशेष ऑपरेशन के लिए प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें