दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने त्राल शहर में वीरवार की रात एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आतंकी फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि घटना को किसने अंजाम दिया।
दुकानदार की शिनाख्त मोहम्मद अयूब अहंगार के रूप में हुए है। वह त्राल का रही रहने वाला है। इसके अलावा एक अन्य घटना में काकापोरा इलाके में आतंकियों ने एक सूमो चालक मोहम्मद असलम को गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शाम लगभग आठ बजे शटर की दुकान चलाने वाला मोहम्मद अयूब अहंगार दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था उसी समय वहां पहुंच अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर फायरिंग कर दी, उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पैंतीस वर्षीय अयूब के घर में चार बच्चे और पत्नी हैं। वह त्राल का ही रहने वाला था।a