फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 10वीं, 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सितंबर के दूसरे हफ्ते से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक और प्राइवेट परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं की परीक्षा 14 सितंबर से शुरू होगी और छह अक्तूबर तक चलेगी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा 13 सितंबर से शुरू होगी और नौ अक्तूबर को संपन्न होगी।
विज्ञापन

10वीं का पहला पेपर हिंदी/उर्दू का 14 सितंबर से होगा। 16 सितंबर को इंग्लिश, 19 को गणित, 24 को अतिरिक्त विषय, 26 को विज्ञान, एक अक्तूबर को वोकेशनल विषय, चार अक्तूबर को सोशल साइंस और छह सितंबर को म्यूजिक का पेपर होगा। इसी तरह 12वीं कक्षा में साइंस संकाय में पहला पेपर 13 सितंबर को जियोग्राफी का होगा। 15 को वोकेशनल विषय, 18 को इंग्लिश, 25 को केमिस्ट्री, 30 को फिजिक्स, तीन अक्तूबर को जियोलॉजी, पांच को गणित और नौ अक्तूबर को बॉटनी का पेपर होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें