फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, चंडीगढ़ के लिए नई फ्लाइट आज से शुरू

Wed, 02 Apr 2025 02:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू हो गया है, जिसमें बुधवार से चंडीगढ़ के लिए नई फ्लाइट शुरू हो रही है। अब जम्मू एयरपोर्ट से 10 शहरों के लिए फ्लाइट्स की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू एयरपोर्ट पर रविवार से समर शेड्यूल लागू हो गया है। जम्मू-चंडीगढ़ के बीच नई फ्लाइट बुधवार से शुरू हो रही है। इंडिगो की 6ई 6056 फ्लाइट सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। फ्लाइट सुबह 10:45 बजे जम्मू पहुंचेगी 11:25 बजे चंडीगढ़ के लिए जाएगी। चंडीगढ़ के लिए यह फ्लाइट पहले बंद हो गई थी, जिसे अब समर शेड्यूल में नए सिरे से संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही जम्मू एयरपोर्ट से अब दस शहरों के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।समर शेड्यूल के तहत जम्मू एयरपोर्ट से कुल 28 फ्लाइट का संचालन होगा। इसमें चार फ्लाइट प्रतिदिन चलेंगी जबकि सात फ्लाइट सप्ताह में छह दिन चलेगी जबकि अन्य फ्लाइट साप्ताहिक होंगी जो एक से चार दिन चलेंगी।

समर शेड्यूल में कुछ फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया है। अब श्रीनगर के लिए एयर इंडिया की एआई 3829 फ्लाइट सुबह 9:50 बजे जाएगी। सुबह फ्लाइट शुरू होने से कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सुविधा मिलेगी क्योंकि वो कार्यालय के समय तक श्रीनगर पहुंच पाएंगे। इसके साथ ही एआई 3829 श्रीनगर से आन वाली फ्लाइट जम्मू से वापस श्रीनगर के लिए अब 9:50 बजे उड़ेगी। पहले यह फ्लाइट 10:05 बजे उड़ान भरती थी।
विज्ञापन


इन शहरों के लिए जम्मू से फ्लाइट
जम्मू एयरपोर्ट से दस शहरों के लिए फ्लाइट की सुविधा हैं। इसमें श्रीनगर, दिल्ली, लेह, हैदराबाद, मुंबई, बंगलुरू, चंडीगढ़, इंदौर, कोलकाता, अहमदाबाद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें