फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पाकिस्तान की जेल में 16 साल रहा, भारत लौटा तो जमीन पर भाइयों ने किया कब्जा

Tue, 23 Sep 2025 03:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

तिलक राज जो पाकिस्तान की जेल में 16 साल बिता कर भारत लौटे, उन्होंने अपने भाइयों द्वारा उनकी संपत्ति पर कब्जे की शिकायत की। प्रशासन ने उनके लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी करने और भाइयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में 16 साल की सजा काटने का उपरांत तिलक राज को दस्तावेज देते हुए एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरां साहिब क्षेत्र के निवासी तिलक राज गलती से पाकिस्तान सीमा में चले गए थे, जहां उन्हें पाकिस्तान सरकार ने गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। 16 साल जेल में रहने के बाद तिलक राज भारत लौटे तो उनके भाइयों ने उनकी सारी संपत्ति पर कब्जा कर लिया। तिलक राज ने बताया पाकिस्तान में सजा के दौरान माता- पिता भी इस दुनिया से चले गए।

विज्ञापन


भाईयों से संपत्ति वापस पाने और न्याय की गुहार के लिए तिलक राज ने एसडीएम आरएस पुरा, अनुराधा ठाकुर को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया। अधिकारियों को कहा गया कि तिलक राज के पूर्वजों के रिकॉर्ड के आधार पर उनके लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी किया जाए और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साथ ही उनके भाइयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। इस कदम से तिलक राज को अपने हक और संपत्ति के मामलों में न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें