जम्मू से अखनूर आ रही बस कस्बे में चिनाब दरिया के नए पुल पर पहुंची। इस दौरान बस में बैठा एक युवक सैन्य यूनिट की मोबाइल से वीडियोग्राफी करने लगा। इस पर पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसे मना किया परंतु वह नहीं माना।
जम्मू से अखनूर आ रही बस में बैठ कर चिनाब दरिया पुल से सैन्य इलाके की मोबाइल से वीडियोग्राफी कर रहे कुपवाड़ा के सात संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में चार नाबालिग भी हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
वीरवार को जम्मू से अखनूर आ रही बस कस्बे में चिनाब दरिया के नए पुल पर पहुंची। इस दौरान बस में बैठा एक युवक सैन्य यूनिट की मोबाइल से वीडियोग्राफी करने लगा। इस पर पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसे मना किया परंतु वह नहीं माना।
इसके बाद सवारियों को मामला संदिग्ध लगा। वीडियोग्राफी करने वाले युवक के साथ छह अन्य लोग भी थी। अखनूर के निर्दोष चौक पर सवारियों ने बस रोक कर सभी संदिग्धों को बस से नीचे उतार कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो बनाने वाले की पहचान जहांगीर खान निवासी कुपवाड़ा के रूप में हुई। अन्य छह लोग भी कुपवाड़ा के ही रहने वाले हैं। पुलिस स्टेशन में सभी के मोबाइल जब्त कर पूछताछ की जा रही है।
अखनूर पुलिस ने कुपवाड़ा पुलिस से सभी लोगों की जानकारी ली है। देर शाम तक सभी लोग पुलिस की हिरासत में थे।
ठेकेदार से भी पूछताछ
पुलिस ने उस ठेकेदार से भी पूछताछ की है, जिसके पास उन्हें काम के लिए जाना था। पुलिस ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।