छात्र को रस्टीकेट कर एफआईआर कराई
करीब दो साल से इस छात्र का अन्य छात्रों के साथ कोई न कोई विवाद चलता रहता था। हमने उसे एक-दो बार कुछ-कुछ अवधि के लिए सस्पेंड भी किया। हम लोग शिक्षक हैं। पहले उसके भविष्य और कॅरिअर को देखते हुए उसे मौका दिया। वीरवार की घटना बड़ी है। ऐसे में उसे रस्टीकेट कर दिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी करा दी गई है। प्रो. राजिंदर सिंह, प्रिंसिपल, एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स
मामला दर्ज कर लिया गया है। किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष जांच कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी नार्थ, विवेक शेखर