फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जमात के खिलाफ घाटी के कई जिलों में एक साथ कार्रवाई, एसआईए ने अनेक संपत्तियों को जब्त किया

Sat, 17 Dec 2022 12:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ कार्रवाई की। कई मामलों में चल रही जांच के बीच एजेंसी ने जमात की कई संपत्तियों को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
जमात की संपत्तियों पर लगाए गए नोटिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) पर और शिकंजा कसते हुए गांदरबल, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बारामुला सहित कश्मीर के कई हिस्सों में संस्था से जुड़ी संपत्तियों को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को जब्त कर लिया लिया है। संस्था के खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है।

विज्ञापन


इससे पहले नवंबर के अंतिम सप्ताह में एसआईए ने कार्रवाई करते हुए अनंतनाग जिले में संस्था से जुड़ी 90 करोड़ की संपत्तियों को जब्त कर लिया था। इनमें कृषि भूमि, बगीचे, शॉपिंग कांप्लेक्स, कार्यालय के साथ आवासीय ढांचे बनाए गए थे। यूएपीए की धारा-8 के तहत अनंतनाग के डीसी ने एसआईए की संस्तुतियों पर इन संपत्तियों को अवैध घोषित कर दिया। 

इनमें एक कनाल चार मरला जमीन में दो मंजिला इमारत बनी है। इसमें फ्लाह-ए-आम ट्रस्ट (एफएटी) का कार्यालय था। इसके अलावा दांजीपोरा में जेईआई के नाम पर सर्वेक्षण संख्या 1299/956/496, अनंतनाग के शांगस में 12 मरला में बने दो मंजिला आवासों के साथ 16 और दस मरला जमीन जब्त की गई। 
विज्ञापन


इससे पहले भी एसआईए की टीम जिले की पांच तहसीलों में दबिश दे चुकी है। एसआईए से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि आतंकी गतिविधियों को फंड उपलब्ध न हो सके, इसके लिए राजस्व दस्तावेजों में भी संशोधन करते हुए नाम हटाया जाएगा। यह कार्रवाई देश विरोधी तत्वों और टेरर नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए की गई है ताकि पूरा पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट किया जा सके।

जमात की 188 संपत्तियां चिह्नित

एसआईए ने पूरे प्रदेश में जमात की 188 संपत्तियों को चिह्नित किया है। इनके खिलाफ आगे कार्रवाई होगी। यह संपत्तियां करोड़ों रुपये की बताई जाती हैं। सूत्रों का कहना है कि जमात ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए सरकारी जमीन पर संपत्तियां खड़ी कर रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें