फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोकने के लिए शोरूम मालिक ने करवाया था पथराव, हिरासत में तीन लोग

Mon, 06 Feb 2023 02:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

तीनों से पुलिस पुछताछ में पता चला है कि शोरूम मालिक को एक सप्ताह पहले नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद शोरूम खाली कर दिया गया था। जैसे ही टीमें अतिक्रमण हटाने पहुंची तो पहले विरोध किया गया और फिर कार्रवाई को रोकने के लिए पथराव हुआ।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरवाल में बाईपास हाईवे के साथ लगती मलिक मार्केट में अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई को रोकने के लिए शोरूम मालिक के कहने पर जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम पर पथराव किया गया था। इसमें चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हुए थे।

विज्ञापन


इसके लिए शोरूम मालिक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ है। शोरूम मालिक को एक सप्ताह पहले नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद शोरूम को खाली कर दिया गया था। जैसे ही टीमें अतिक्रमण हटाने पहुंची तो पहले विरोध किया गया और फिर कार्रवाई को रोकने के लिए पथराव हुआ।

मामले में वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर शोरूम मालिक सजाद अहमद बेग निवासी श्रीनगर जो मौजूदा समय में सुंजवां में रह रहा है व मोहम्मद मुस्ताक आलम निवासी मलिक मार्केट और मोहम्मद इरशाद निवासी मलिक मार्केट निवासी बठिंडी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


उनके खिलाफ पुलिस ने पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की धारा तीन और चार के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब रहे कि शनिवार को शाम चार बजे मलिक मार्केट में कार शोरूम को खाली करवाने और अतिक्रमण हटाने के लिए टीमों ने दस्तक दी थी।

जेसीबी के माध्यम से जैसे ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ तो जुटी भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी थी और देखते ही देखते कार्रवाई का जोरशोर से विरोध होने लगा। इसके बाद लोगों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया था।

पुलिस ने बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए बल का प्रयोग भी किया। इस दौरान चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हुए थे। भीड़ को देखते हुए वेवमाल को बंद करना पड़ा। वहीं, कार्रवाई का विरोध करते हुए लोगों ने कहा कि एक से दो कनाल तक जमीन को खाली करवाया जा रहा है।

लोग यहां पर वर्षों से रह रहे हैं। ऐसे में अतिक्रमण नहीं हटाना चाहिए। सरकार सहयोग नहीं कर रही है। अब अवैध कब्जों को हटाने पर कार्रवाई आरंभ हो गई है। वहीं, देर रात तक पुलिस बल तैनात रहा। 

घटना स्थल पर आवागमन की किसी को भी अनुमति नहीं दी गई। शोरूम के पास लोगों रुकने नहीं दिया गया। इससे पहले लोगों ने बठिंडी में रैली निकालकर सरकार के फैसले का विरोध भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें