फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir :  इंडियन स्वच्छता लीग में जम्मू-कश्मीर के सात शहर, 30 सितंबर को दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित

Wed, 28 Sep 2022 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Jammu kashmir : देश के 1800 शहरों में आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग में जम्मू-कश्मीर के सात शहर चयनित हुए हैं। विशेष रूप से उल्लेखनीय में दो शहर शामिल हैं। ये सभी कचरा मुक्त शहर की दिशा में किए गए प्रयास के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
पहलगाम... - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 1800 शहरों में आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग में जम्मू-कश्मीर के सात शहर चयनित हुए हैं। विशेष रूप से उल्लेखनीय में दो शहर शामिल हैं। ये सभी कचरा मुक्त शहर की दिशा में किए गए प्रयास के लिए चयनित हुए हैं। इन सभी शहरों के प्रतिनिधियों को 30 सितंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन शहरी की ओर से जारी सूची के अनुसार 15 हजार से कम आबादी वाले शहरों में पहलगाम व बसोहली, 15 से 25 हजार की आबादी में डोरू, वेरीनाग और आरएस पुरा शामिल हैं। 50 हजार तक की आबादी में गांदरबल, एक लाख से तीन लाख की आबादी में अनंतनाग शामिल हैं। इन सभी को पुरस्कृत किया जाएगा। 

इसके अलावा विशेष रूप से उल्लेखनीय 15 हजार से कम आबादी में काजीगुंड व 50 हजार से एक लाख की आबादी में उधमपुर शामिल हैं। मिशन निदेशक रूपा मिश्रा की ओर से जम्मू-कश्मीर के मिशन निदेशक आशीष गुप्ता को भेजे पत्र में कहा गया है कि सभी चयनित शहरों के नगर निकाय के कमिश्नर या कार्यकारी अधिकारी को उपस्थित रहने का आग्रह किया जाए। 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक स्वच्छ शहर संवाद और स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव राकेश कुमार ने बताया कि कचरा मुक्त शहर का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में कई प्रतियोगिताएं प्रदेशभर के कई शहरों में हुई। इसमें नुक्कड़ नाटक, जागरूकता अभियान, रैली, सफाई अभियान और साइकिल रैलियां करवाई गईं। बेहतर परिणाम वाले शहरों को शार्ट लिस्ट किया गया है।

बसोहली का भी डंका
इंडियन स्वच्छता लीग में बसोहली का भी डंका बजा है। 17 सितंबर को स्वच्छता के लिहाज से आयोजित किए गए कार्यक्रमों में बसोहली को सम्मान के लिए चुना गया है। नगर कमेटी के ईओ पीआर सांगड़ा ने बताया कि 30 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में स्वच्छ शहर संवाद टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां बसोहली के प्रथम स्थान पर रहने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें