फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर की टक्कर से युवक घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक घायल, तेज रफ़्तार टिप्पर ने मारी टक्कर
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। अखनूर के सोहल रोड पर मंगलवार सुबह टिप्पर ने एक युवक को टक्कर मार दी। युवक सड़क पार कर रहा था। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को उप जिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 9.15 बजे अखनूर से कलीठ की तरफ एक टिप्पर जा रहा था। गांव भलवाल ब्राह्मणा के पास एक युवक सड़क पार कर रहा था। टिप्पर ने युवक को टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गौरव शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी भलवाल ब्राह्मणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक डिग्री कॉलेज अखनूर का छात्र है। वह सुबह भी कॉलेज ही जा रहा था, और सड़क को क्रॉस कर दूसरी तरफ खड़ी मिनी बस में चढ़ने के लिए जा रहा था। इस बीच टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि टिप्पर की रफ्तार तेज होने से टिप्पर रुक नहीं पाई। इसलिए यह हादसा हुआ है। लोगों ने बताया कि इस सड़क पर टिप्पर काफी तेज चलती हैं। ट्रैक्टर-ट्राली वालों ने तो तेज आवाज में लाउडस्पीकर लगाए होते हैं, जिनकी रोकथाम के लिए पुलिस उचित कार्रवाई करे, जिनसे भी हादसों का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें