फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : रक्षामंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, कल घाटी आ रहे हैं राजनाथ सिंह

Mon, 11 Sep 2023 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

हाईवे पर सुरक्षाबलों की विशेष तैनाती की है। राजनाथ 12 सितंबर को पहले सांबा के रामगढ़ में देवक पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद आईआईटी नगरोटा (जम्मू) में सेना की तरफ से आयोजित नॉर्थ टेक प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-सांबा दौरे को लेकर एलओसी और बॉर्डर से लेकर शहर तक सुरक्षा कड़ी कर दी है। हाईवे पर सुरक्षाबलों की विशेष तैनाती की है। राजनाथ 12 सितंबर को पहले सांबा के रामगढ़ में देवक पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद आईआईटी नगरोटा (जम्मू) में सेना की तरफ से आयोजित नॉर्थ टेक प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


दौरे को लेकर दोनों ही जिलों की पुलिस के आला अधिकारी लगातार प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। पुलिस और सेना की ओर से लखनपुर से जम्मू तक नेशनल हाईवे पर कड़ी निगरानी की जा रही है। बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया है। दलों को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है।

रविवार को सांबा, जम्मू के साथ-साथ नेशनल हाईवे पर जगह-जगह वाहनों की तलाशी ली गई। इसके अलावा सांबा के सीमांत इलाकों में पुलिस और सेना ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है - नगरोटा हाईवे और आईआईटी के पास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की जरूरी जगहों पर तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें