जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने की जानकारी पर तलाशी अभियान शुरू किया है। जिस गांव में आतंकी छिपे हैं, वहां सुरक्षाबलों ने प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। साथ ही डोर टू डोर तलाशी भी ली जा रही है।
यह भी पढ़ें- तीस साल बाद भी कश्मीरी पंडितों ने नहीं किया कश्मीरियत को खुद से अलग, देखिए तस्वीरें
जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हसापोरा और खारपोरा गांवों को बंद कर दिया गया है और संयुक्त बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।