फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने किया आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 10 ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद

Sun, 24 Nov 2024 05:41 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुगलपुरा क्रीमहोरा के जंगलों में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर 10 ग्रेनेड और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की, जिससे आतंकियों की साजिश को नाकाम किया गया।
विज्ञापन
10 ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंदवाड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों ने मुगलपुरा क्रीमहोरा के जंगल क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।  सूचना के आधार पर पुलिस ने सेना (15 आरआर) और सीआरपीएफ (92 बटालियन) के साथ मिलकर मुगलपुरा क्रीमहोरा क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया, जो पुलिस पोस्ट जचलदारा के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना मिला, और वहां से 10 ग्रेनेड समेत विस्फोटक सामग्री और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद की गई।

विज्ञापन


बरामद किए गए विस्फोटकों को सुरक्षित रूप से जब्त कर लिया गया है, ताकि आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आतंकवादियों की नापाक गतिविधियों को गंभीर चोट पहुंचाई गई है और शांति व सुरक्षा को संभावित खतरे से बचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें