फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को दबोचा, हथियार और गोलाबारी का सामान बरामद

Mon, 18 Nov 2024 03:44 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बारामुला जिलों में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा बलों ने जम्मू और कश्मीर के पुलवामा और बारामुला जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी और एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र के त्राल में एक लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोलाबारी का सामान बरामद किया।

विज्ञापन


एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया जानकारी पर पुलिस ,सेना और सीआरपीएफ ने मिलकर त्राल के पिंगलिश गांव में आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान इर्शाद अहमद चौपान के रूप में हुई है, जो लुरगाम त्राल का निवासी है। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ एक पिस्टल, 18 गोलियां और दो मैगजिन बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला है कि चौपान दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने 24 अक्तूबर को एक गैर-स्थानीय मजदूर शुभम कुमार पर गोलीबारी कर उसे घायल करने के मामले में भी संलिप्तता जताई थी। एक अन्य अभियान में रविवार को बारामुला जिले से एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। शौकत अहमद भट जो कश्मीर के कुलगाम जिले का निवासी है, जो रविवार को बारामुला जिले के जानबाजपोरा-बिनेर रोड से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, भट के पास से एक एके राइफल, एक मैगजिन और कुछ गोलियां बरामद की गई। भट पिछले सप्ताह कुलगाम के नगेनाद गांव से लापता हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें