पोर्टल पर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के फर्जी आवेदन लोड करने के मामले में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की विशेष अदालत ने आरोपी सलीम शेख की जमानत याचिका रद्द कर दी। पश्चिम बंगाल निवासी सलीम शेख को जम्मू-कश्मीर अल्पसंख्यक कोटे से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर फर्जी आवेदन पत्र अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
यह मामला वर्ष 2018-19 के दौरान कुलगाम जिले से जुड़ा है। कश्मीर की अपराध शाखा टीम ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान आरोपी सलीम शेख ने अपना अपराध कबूल कर लिया। कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराईं ,जिस पर फिलहाल जांच चल रही है।