उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रफियाबाद इलाके में एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक सरपंच को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार रफियाबाद के रावूचा गांव के सरपंच अली मोहम्मद डार को एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरपंच को एक महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया कि उसने उसके साथ बलात्कार किया। डिंगीवचा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार डार को 2017 में आतंकवादी सहयोगी होने के कारण गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया था।