सैनी समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शामिल करने के लिए उनका आभार जताया। सैनी समाज के लोगों ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है।
इससे समुदाय के कमजोर और उपेक्षित वर्ग को सामाजिक-आर्थिक तौर पर लाभ होगा। सभा अध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा, 'यह हमारी लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने पूरा किया है।
हमने अपने समुदाय के सदस्यों के ईमानदार संघर्ष के कारण ओबीसी का दर्जा हासिल किया है, जो पिछले कई दशकों से इसके लिए संघर्ष कर रहे थे।
हम ओबीसी का दर्जा देने के लिए न्यायमूर्ति जीडी शर्मा और केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटाने के बाद ही यह संभव हुआ है। इससे कई वर्गों को ओबीसी श्रेणी में लाया गया है।