मंदिरों के शहर जम्मू की बेटी ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत कर दुनिया में देश ही नहीं प्रदेश का भी डंका बजा दिया है। बाहु फोर्ट क्षेत्र निवासी सरगम कौशल ने 21 साल बाद देश को फिर से खिताब दिला कर गौरवान्वित किया है।
मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जितने के बाद सरगम जम्मू आई थीं। अनुभवों को सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि मिस इंडिया वर्ल्ड बनने तक पति का बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने ही पहला मॉडलिंग कांट्रेक्ट दिलवाया था। मॉडलिंग से पहले सरगम शिक्षका थी, लेकिन मॉडलिंग का शोक हमेशा से था। पति का तबादला मुंबई में होने के बाद मॉडलिंग शुरू की। उन्होंने बताया कि पापा का सपना था की मॉडलिंग करूं।
जहां भी मौका मिले तो लड़कियों के लिए कुछ न कुछ जरूर करें। लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं। बस उन्हें मंच और समानता देने की जरूरत है। आज में गर्व के साथ कह सकता हूं कि सरगम मेरी बेटी है, इस प्रदेश और देश की बेटी है। यह बात जम्मू के बाहु फोर्ट निवासी मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल के पिता जीएस कौशल ने कही। सरगम के खिताब जतीने के बाद बाहु फोर्ट में जश्न का महौल है।
सरगम की माता मीना कौशल और पिता जीएस कौशल को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बेटी की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए माता ने कहा कि आज हम सरगम के नाम से पहचाने जा रहे हैं। हमारी बेटी ने अपनी इच्छा शक्ति और मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है।
पिता जीएस कौशल ने कहा कि 21 साल बाद सरगम ने देश के लिए इस खिताब को जीता है। ये न सिर्फ जम्मू-कश्मीर पूरे देश के लिए गर्व की बात है। वर्तमान समय में लड़के-लड़कियां बराबर हैं। आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं। जब भी मौका मिले लड़कियों के लिए कुछ न कुछ करें। उन्होंने प्रेरित करे उनका सहारा बने। बेटियां परिवार के साथ देश का नाम भी रोशन करती हैं ये सरगम ने सच कर दिखाया है।
मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल के बाहु फोर्ट स्थित घर पर भाजपा नेता राजीव चाढ़क, अनुराधा चाढ़क सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक पहुंचे और परिजनों को सम्मानित किया। राजीव चाढ़क ने कहा कि कड़े परिश्रम एवं लग्न से सरगम ने देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि सरगम बाहु फोर्ट जम्मू की बेटी है।