फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: 11वीं और 12वीं कक्षा का संशोधित पाठ्यक्रम जारी, अब नौवीं और 10वीं का इंतजार

Wed, 16 Aug 2023 11:38 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

11वीं और 12वीं कक्षा का संशोधित पाठ्यक्रम जारी होने के बाद अब नौवीं और दसवीं कक्षा के संशोधित पाठ्यक्रम का इंतजार है। 12वीं कक्षा के इतिहास विषय के पेपर में छह सेक्शन होंगे। सेक्शन एक में 10 मल्टीपल च्वाइस क्वैश्चन (एमसीक्यू) होंगे। प्रति एमसीक्यू एक अंक का होगा।
विज्ञापन
स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 11वीं और 12वीं कक्षा में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से पढ़ाए जाने वाला संशोधित पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें 12वीं कक्षा के समाजशास्त्र पुस्तक से कुछ गैर जरूरी कंटेंट को हटाया गया है, जबकि 11वीं कक्षा में सांख्यिकी, सूचना अभ्यास, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर विज्ञान के पाठ्यक्रम को संशोधित किया है। संशोधित पाठ्यक्रम को 2023-24 के वर्तमान शैक्षणिक सत्र से पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


2024 में होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र और मूल्यांकन नई योजना के अनुसार किया जाएगा। प्रश्न पत्रों में ज्ञान स्मृति और अनुप्रयोग आधारित प्रश्नों के साथ हाई आर्डर थिकिंग स्किल (एचओटीएस) आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा नौवीं से 12वीं तक की पुस्तकों से कंटेंट कम करने के लिए पाठ्यक्रम को संशोधित किया जा रहा है। 

11वीं और 12वीं कक्षा का संशोधित पाठ्यक्रम जारी होने के बाद अब नौवीं और दसवीं कक्षा के संशोधित पाठ्यक्रम का इंतजार है। 12वीं कक्षा के संशोधित पाठ्यक्रम की बात करें तो इंग्लिश, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, गणित, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, लेखाकर्म विषय की मुख्य परीक्षा 80 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा। 
विज्ञापन


वहीं, जियोग्राफी, मनोविज्ञान, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी की 70 अंक की मुख्य परीक्षा और 30 अंकों का प्रैक्टिकल होगा। जेके बोर्ड निदेशक अकादमिक निदेशक ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। ब्यूरो

मूल्यांकन योजना को ऐसे समझें

12वीं कक्षा के इतिहास विषय के पेपर में छह सेक्शन होंगे। सेक्शन एक में 10 मल्टीपल च्वाइस क्वैश्चन (एमसीक्यू) होंगे। प्रति एमसीक्यू एक अंक का होगा। सेक्शन बी में छह बहुत ही संक्षिप्त उत्तर प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक दो अंक का होगा।

सेक्शन सी में 4 अंकों के 6 लघु उत्तर प्रकार के प्रश्न हैं। सेक्शन डी में 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं जिनमें से प्रत्येक 8 अंक का है। सेक्शन ई में एक पैसेज शामिल है, जिसमें एक अंक का एक प्रश्न और 2 अंक के दो प्रश्न हैं। सेक्शन छह में 5 अंकों का मानचित्र कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें