mata vaishno devi katra jammu kashmire
- फोटो : अमर उजाला
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बढ़ते मामलों के बीच माता वैष्णो देवी के दरबार में एक बार फिर सख्ती कर दी गई है। इसके तहत नारियल व प्रसाद चढ़ाने के साथ मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन के दौरान पुजारियों द्वारा टीका लगाने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा कुछ फुट की दूरी से ही मां के दर्शन की अनुमति दी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह कदम उठाया गया है। हालांकि इस तरह की रोक कोरोना महामारी के चलते पहले भी थी, जिसे हालात में थोड़ा सुधार के बाद हटा दिया गया था। मगर कोरोना की दूसरी लहर के चलते श्राइन बोर्ड कोई खतरा नहीं उठाना चाहता है। अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एहतियातन ये कदम उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- नवरेह मिलन : विस्थापन के तीन दशक बाद अपनी माटी से जुड़ने घाटी आएंगे कश्मीरी पंडित
देश की राजधानी दिल्ली को माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे परियोजना के दो हिस्सों कीड़ियां गंडियाल से सक्ताचक और सक्ताचक से सांबा सेक्शन के लिए निविदा (टेंडर) की प्रक्रिया इसी माह शुरू होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 15 अप्रैल से इसके लिए टेंडर करवाने की तैयारी में है। जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने पर 432.3 किलोमीटर मार्क से 588.5 किलोमीटर तक एक्सप्रेस-वे का विस्तारीकरण होने वाला है।