फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir:विधानसभा चुनाव तक रवींद्र रैना बने रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दिसंबर में खत्म हो रहा कार्यकाल

Sat, 08 Oct 2022 01:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुग के अनुसार जम्मू कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रवींद्र रैना बनें रहेंगे। अध्यक्ष पद पर रैना बेहतर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके कार्यकाल में विस्तार कर उसे विधानसभा चुनाव तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर रवींद्र रैना ही संभालेंगे। 2018 से रैना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। गृहमंत्री अमित शाह की जम्मू संभाग के राजोरी जिले के अलावा कश्मीर संभाग के बारामुला में सफल रैलियों से रवींद्र रैना का कार्यकाल विस्तार निश्चित हो गया है।

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार रवींद्र रैना का अध्यक्ष पद पर कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्त होने से करीब दो महीने पहले अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, लेकिन भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश के सियासी हालात और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी प्रदेश अध्यक्ष को बदलना नहीं चाहता।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुग के अनुसार जम्मू कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रवींद्र रैना बनें रहेंगे। अध्यक्ष पद पर रैना बेहतर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके कार्यकाल में विस्तार कर उसे विधानसभा चुनाव तक किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर में बने सियासी परिदृश्य के बावजूद रवींद्र रैना की अगुवाई में भाजपा अपनी सियासी जमीन को लगातार मजबूत कर रही है और इससे भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व फिलहाल संतुष्ट है। 

 जम्मू कश्मीर बहुत बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर बढ़ रहा : रवींद्र रैना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की राजोरी और बारामुला में जन रैलियों में उमड़े जन सैलाब ने जम्मू कश्मीर का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में कर दिया है। पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में रैना ने कहा जम्मू कश्मीर बहुत बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर आगे बढ़ रहा है।
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भलाई व देश हित में लिए गए फैसलों से जम्मू कश्मीर के लोग भाजपा के समर्थन में उठ खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, गृहमंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय प्रदेश के दौरे में लोगों से मिले अपार समर्थन ने यह साबित कर दिया है। 

विज्ञापन

जम्मू संभाग के सीमांत इलाके राजोरी जिले में अमित शाह की रैली हो या कश्मीर में सीमांत जिले बारामुला की रैली। हजारों लोग रैली स्थल व इससे भी ज्यादा लोग रैली स्थल से बाहर रहकर भी अमित शाह का भाषण सुनते रहे। यह जम्मू कश्मीर में बड़े बदलाव का परिचायक है। 


उन्होंने अमित शाह के दौरे को सफल बनाने व उनका भव्य स्वागत करने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार भी जताया। उन्होंने कहा गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत भी की और उनकी समस्याओं को भी सुना। 


ओबीसी वर्ग हो या फिर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोग, गुज्जर बक्करवाल हों या फिर गद़्दी या सिप्पी समाज के लोग। इनकी समस्याओं व मांगों का हल भी जल्द ही होने वाला है। एक सवाल के जवाब में रैना ने कहा भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। चुनाव कब होगे या फैसला चुनाव आयोग को लेना है। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व एमएलसी चरणजीत सिंह खालसा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें