फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल चार लोगों पर पीएसए, आतंकियों की कर रहे थे मदद

Tue, 25 Jul 2023 02:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी आतंकी मददगार के रूप में इलाके में सक्रिय दहशतगर्दों की मदद कर रहे थे। उन्हें परिवहन,आवास, खाने के अलावा हथियार भी उपलब्ध करवा रहे थे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदीपोरा पुलिस ने राष्ट्र-विरोधी व असामाजिक गतिविधियों में लगातार शामिल रहने वाले चार लोगों पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है। इन्हें जम्मू के केंद्रीय कारागार कोट भलवाल में रखा गया है।

विज्ञापन


जिन व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है उनमें आदतन अपराधी और पत्थरबाज अब्दुल हमीद खान निवासी वात्रिना बांदीपोरा, आतंक संगठन लश्कर-ए-ताइबा का मददगार दानिश अहमद शाह निवासी अलोसा, आतंकी मददगार असदुल्ला पार्रे निवासी सैयद मोहल्ला हाजिन है। 

इसके अलावा आदतन अपराधी व कई मामलों में वांछित हिलाल अहमद गनी निवासी खान मोहल्ला, बांदीपोरा शामिल हैं। आतंकी मददगार के रूप में आरोपी इलाके में सक्रिय आतंकियों की मदद कर रहे थे। उन्हें परिवहन,आवास, खाने के अलावा हथियार भी उपलब्ध करवा रहे थे। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को बरगलाकर आतंकी बनाने में भी सक्रिय थे। 

औपचारिक आदेश मिलने के बााद की गई कार्रवाई

सभी आरोपी व्यक्तियों पर सक्षम प्राधिकारी से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद राष्ट्र-विरोधी/असामाजिक गतिविधियों में लगातार शामिल होने के आरोप में पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ट्रेन की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत

दक्षिण कश्मीर अनंतनाग के सदुरा इलाके में सोमवार को सुबह के समय ट्रेन की चपेट में आने से एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। वह राजस्थान का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सीआरपीएफ का जवान रविंदर कुमार ड्यूटी पर तैनात था। वह सदुरा-अनंतनाग सेक्शन के बीच ट्रेन की चपेट में आ गया। इसका पता चलते ही उक्त जवान को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। वह सी कंपनी 96 बटालियन में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें