जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के बदल गांव में एक गर्भवती महिला की इलाज में लापरवाही के कारण मौत हो गई। इस मामले में जीएमसी राजौरी के 5 डॉक्टरों को उनके द्वारा की गई लापरवाही के कारण उन्हे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, महिला को प्रसव के दौरान गंभीर हालत में जीएमसी राजौरी में भर्ती किया गया था। लेकिन इलाज में देरी और लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी बहन की जान चली गई।
घटना के बाद जिला प्रशासन ने एक जांच समिति बनाई और जांच के बाद डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए डॉक्टरों में प्रसूति विशेषज्ञ और अन्य मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। राजौरी के उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।