फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए जम्मू में कांग्रेस व श्रीनगर में पीडीपी-नेकां ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए शुक्रवार को जम्मू में कांग्रेस और श्रीनगर में पीडीपी व नेकां ने प्रदर्शन किए। तीन साल पहले पांच अगस्त को मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया था। इसके विरोध में श्रीनगर में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं पीडीपी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने 370 हटाए जाने को काला फैसला करार दिया।
विज्ञापन

हाथ में बैनर लेकर पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती ने कहा, तीन साल पहले लिया गया काला फैसला नहीं चलेगा। सरकार कश्मीर का मसला हल करे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी आने वाले समय में संविधान और इसकी धर्म निरपेक्षता की नींव को भी खत्म कर देगी, जिस पर भारत टिका है। आज जिस तिरंगे को लोग गर्व से फहरा रहे हैं, भाजपा इसे भगवा झंडे में बदलना चाहती है।
हम सरकार को कश्मीर के मुद्दे को हल करने के लिए भी मजबूर करेंगे, जिसके लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया है।
उधर, उमर अब्दुल्ला ने भी कहा कि हक के लिए यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के साथ जो किया गया, उसे चुनौती देने के लिए हम सभी कानूनी और संवैधानिक साधनों का उपयोग करते हुए अपना शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखेंगे। आगे की राह लंबी हो सकती है, लेकिन हक को नहीं छोड़ेंगे। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी सीनियर नेता तारिक हमीद की अध्यक्षता में मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें