फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनिंदा हत्याएं रुकने के बाद ही बहाल होगा राज्य का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अशोक कौल ने सोमवार को कहा कि कश्मीर घाटी में चुनिंदा हत्याएं रुकने के बाद ही जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल किया जा सकता है। कहा, मार्च 2022 में परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे।
विज्ञापन

बांदीपोरा में पार्टी की एक बैठक से इतर सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कौल ने कहा कि संसद के पटल पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की ओर से पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली का वादा किया गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के बाद बाद ही इसे बहाल किया जाएगा। सामान्य स्थिति का आशय है कि जब आम आदमी यहां खुद को सुरक्षित महसूस करे और बिना किसी भय के घर के बाहर निकल सके। उनकी पार्टी ने हमेशा इस बात का समर्थन किया है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए।
-------
चर्चा के बाद वापस हुए कृषि कानून
तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के बारे में कौल ने कहा कि उचित विचार-विमर्श के बाद कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया गया। ऐसा नहीं है कि कुछ सांसदों के बहिष्कार से चर्चा नहीं हुई थी, लेकिन सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया था। अनुच्छेद 370 और 35 ए को निरस्त करने के दौरान भी ऐसा ही किया गया था।
विज्ञापन

--------------------
भाजपा किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ
उन्होंने कहा कि भाजपा हाल में हुई नागरिकों की हत्याओं की कड़ी निंदा करती है क्योंकि इन लक्षित हत्याओं मे भाजपा कार्यकर्ता, गैर-स्थानीय और घाटी के निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। भाजपा इस तरह की हिंसा के खिलाफ है और हम मानते हैं कि कोई भी धर्म इंसानों की निर्दोष हत्याओं की अनुमति नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें